Teacher's Day
a year ago
Less than 1 min read

Teacher's Day

भारत की संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा की आदिकाल से बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है।। गुरु का शिष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है।।

प्रतिवर्ष 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर उनकी याद में भारतवर्ष में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।। इस दिन की शुरुआत 1962 में हुई थी।। अतः 1962 की 5 सितंबर को डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिन पर पहला शिक्षक दिवस मनाया गया था।।

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 में हुआ था उनका शिक्षा के प्रति जो लगाव था और अपने शिक्षक होने के कर्तव्य जिस तरीके से उन्होंने निभाए उनके स्मरण में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।। बच्चों की आधारशिला रखने के पीछे शिक्षकों का अमूल्य योगदान होता है इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से शिक्षकों का यह दिन मनाया जाता है ।। माता-पिता के बाद एक बच्चे के जीवन में कामयाबी के पीछे अगर किसी का हाथ होता है तो वह है शिक्षक, जो की शिक्षा का ज्ञान देता है।।

शिक्षक ही हमारे सही मूल्य का ज्ञान करवाते हैं तथा हमारे चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं।। तथा हमेशा सही राह पर चलने का ज्ञान देते हैं ।।

डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के एक शिक्षक होने के साथ-साथ भारत देश के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति भी थे ।।भारत की संस्कृति में इस दिन स्कूलों में शिक्षकों के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों द्वारा किया जाता है ।। शिक्षकों को छात्रों को इसी प्रकार राह दिखाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तथा उनका आदर सम्मान किया जाता है।।

Appreciate the creator