
Lekhak
एक लेखक
एक लेखक क्या लिखता है?
वह अपने अंतरमन के विचारों को शब्दों में पिरोता है ।।
शब्दों भरे मोति जो चमचमाते हैं उसकी लेखनी में।।
एक लेखक मन रूपी खजाने से हीरे रूपी शब्दों का बाहर लाता है।।
एक लेखक इन हवाओं में एक एहसास को महसूस करता है।। उन एहसासों को लफ्जों के रूप में सजाता है लेखक।।
इन सुनी राहों पर उसके विचार सदैव गतिमान रहते हैं।।
यह विचार अपनी एक नई राह बनाते हैं।।
एक लेखक हवाओं के साथ मुस्कुराता है ।।
हवाओं के झोंके उस पर एक अलग ही मुस्कान छोड़ जाती है।। यह रेत के ढेर उसके मन में एक नया आशियाना बनाते हैं ।।
यह फूल, यह पत्तियां इसे एक लेखक नन्ही मिली उम्मीद के साथ-साथ ढेर होती इस जिंदगी को भी दर्शाता है ।।
इन झरनों, इस खुले आसमान से वह एक आजाद परिंदे की तरह गगन में गोते लगाता है।।
तब जाकर वह लिखता है और वह बनता है एक लेखक।।
Appreciate the creator