
G20
जी 20 विश्व की प्रमुख 20 अर्थव्यवस्थाओं का एक संगठन है।। इसमें 19 देश तथा एक यूरोपीय संघ शामिल है ।।इसकी स्थापना 1999 को हुई थी।।
यह वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर के सिद्धांत पर कार्य करता है।। वैश्विक स्तर पर आर्थिक सहयोग हेतु इस संगठन की स्थापना की गई है।।
पिछले साल से जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास है ।।इस बार जी-20 की बैठक का एजेंडा क्या होगा इसका निश्चय करेगा भारत।।
राष्ट्र अध्यक्षों की बैठक यानी शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2008 में हुई।। विकसित एवं विकासशील देशों का यह संगठन वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहता है ।।
पहली बैठक दिसंबर 1999 में हुई।। यह जर्मनी की राजधानी बर्लिन में संपन्न हुई।। पहला शिखर सम्मेलन नवंबर 2008 में हुआ इस सम्मेलन के ह मुद्दे थे अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग एवं ग्लोबल वार्मिंग ।।
भारत 1 दिसंबर 2022 से इसकी अध्यक्षता संभाले हुए हैं तथा यह 30 नवंबर 2023 तक इसका अध्यक्ष रहेगा ।।जी-20 के सदस्य आर्थिक मुद्दों एवं वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में एक मंच के रूप में कार्य करते हैं।। जी-20 देश का समूह है विश्व जनसंख्या के दो तिहाई हिस्सा का तथा घरेलू सकल घरेलू उत्पाद का 85% हिस्सा है।।
जी-20 के भी सदस्य देश हैं: अर्जेंटीना ,ऑस्ट्रेलिया ,ब्राजील कनाडा ,चीन ,यूरोपीय संघ, फ्रांस ,जर्मनी ,भारत, इंडोनेशिया, इटली ,जापान ,रूस, मेक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके ,अमेरिका तथा कोरिया गणराज्य ।।
यह मंच भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें भारत अपने आर्थिक हितों के लिए इसका प्रयोग करता है तथा इससे सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं ।।वैश्विक तौर पर जी-20 को उद्देश्य आर्थिक असमानता को दूर करना तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे हैं।।
Appreciate the creator