छू
a month ago
Less than 1 min read

छू

स्कूल की दुनिया.........

बच्चों की स्कूल की दुनिया कितनी बड़ी हो गई है ना ।इस दुनिया में आजकल हर त्यौहार हर अवसर को महत्व दिया जाने लगा है। आज की ही बात ले लो रक्षाबंधन जैसे त्यौहार को भी स्कूल में मनाया जा रहा है जहां नन्ही नन्ही लड़कियां अपने हाथों से राखी बनाकर लड़कों के हाथों पर बांधती है बदले में लड़कों को उनके लिए उपहार भी लाना होता है ।कितना बढ़िया चलन है ना अपने त्यौहार के बारे में जानकारी मिलती है और उसके प्रति बच्चों की रुचि बढ़ती हैं हाल ही में एक वाकया हुआ छोटा बच्चा वीर जो कि मेरी दीदी का बच्चा था के स्कूल में रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने के लिए इनविटेशन आया था जिसमें वीर को राखी बंधवा कर और अपनी बहन को स्कूल में गिफ्ट देना था। जिस तरीके से नन्हा वीर खुश था वही खुशी बाकी सभी बच्चों के चेहरों पर झलक रही थी जब हम उसे छोड़ने के लिए स्कूल गए। नन्ही- नन्ही लड़कियां अपने हाथों से राखी बनाकर लाई थी और लड़कों की कलाई पर राखी बांध रही थी बदले में लड़के लड़कियों को उपहार दे रहे थे यह सब देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय संस्कृति के त्योहारों को, परंपराओं को आज भी स्कूल्स में अच्छे से मनाया जाता है और बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है

Appreciate the creator